Monday, February 1, 2016

हमारे लोकतंत्र का सर्वर ही डाउन है

वर्षों से मूर्खों के सिर धरा क्राउन1 है
हीरो हमारा बन जाता एक क्लाउन2 है
नेता विशेषण, नहीं अब नाउन3 है
हमारे लोकतंत्र का सर्वर ही डाउन4 है

पहले दूसरे स्तम्भों में ब्रेकडाउन5 है
तीसरा स्तम्भ रह रहकर करता फ्राउन6 है
चौथे स्तम्भ पर छद्मी सेकुलर गाउन7 है
हमारे लोकतंत्र का सर्वर ही डाउन8 है

गाँव हैं बदरंग बदहाल टाउन9 है
वोटर का रंग हो रहा ग्रे-ब्राउन10 है
खरीदते हैं रेहु मिलता सड़ा प्राउन11 है
हमारे लोकतंत्र का सर्वर ही डाउन12 है

वादों का जिनके पास गोडाउन13 है
लुटियन में बैठे वो ले रहे याउन14 हैं
चुनावों में फिर होना अप-डाउन15 है
हमारे लोकतंत्र का सर्वर ही डाउन16 है

चुप रहें कैसे जब हो रहा सब ड्राउन17 है
सहकर अब नहीं होना काम-डाउन18 है
कभी तो कहेंगे आया नया डाउन19 है
हमारे लोकतंत्र का सर्वर ही डाउन20 है


1-     क्राउन – Crown
2-     क्लाउन- Clown
3-     नाउन – Noun
4-     डाउन – Down
5-     ब्रेक-डाउन – Breakdown
6-     फ्राउन – Frown
7-     गाउन – Gown
8-     डाउन – Down
9-     टाउन – Town
10-  ग्रे-ब्राउन – Grey-Brown
11-  प्राउन – Prawn
12-  डाउन – Down
13-  गोडाउन – Godown
14-  याउन – Yawn
15-  अप-डाउन – Up-down
16-  डाउन – Down
17-  ड्राउन – Drown
18-  काम-डाउन – Calm down
19-  डाउन – Dawn
20-  डाउन - Down